Horoscope of 19 January: मेष राशि के जातक को विवादो से बचना चाहिए परिवार में क्लेश होगा,वही सिंह राशि के जातक को धार्मिक यात्रा में सावधानी बरतनी चाहिए…..

धर्म

सत्य का सामना:आजका पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक = 19-जनवरी-2024*
*🔅दिन = शुक्रवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = पौष मास*
*🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष*
*🔅तिथि= नवमी तिथि आज रात्रि 07:52 तक रहेगी*

*आज का राहूकाल:- दोपहर 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें*
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹

मेष राशि :- नौकरी में किये प्रयास विफल होंगे।पारिवारिक विवाद से क्लेश होगा।अपनों से अपेक्षा न करें।किसी से मिलने के लिए स्वयं प्रयास करें।संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।

वृषभ राशि :- दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़े।आलस त्यागें।व्यस्तता रह सकती है।धन प्राप्ति सुगम होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।निजी कार्य में भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि :-.अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।व्यवसाय में धनलाभ होगा।अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।भक्ति भाव में मन लगेगा।

कर्क राशि :- अपनों का साथ पाकर मन खुश होगा।परिवार के लोगों से मन मुटाव ख़त्म हो सकता है।गृहस्थ सुख मिलेगा।नेत्र पीड़ा हो सकती है।शरीर कष्ट रह सकता है।

सिंह राशि :- धार्मिक यात्रा में सावधानी रखें।व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा।चिंता बढ़ेगी।चोट,चोरी आदि से हानि संभव है।जोखिम न लें।प्रेम प्रसंग से मन खुश होगा।

कन्या राशि :- लोगों में आपके प्रति गलतफहमी को ख़त्म करें।नौकरीपेशा व्यक्ति प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं।रुका हुआ धन मिलेगा।कार्यसिद्धि होगी।वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि :-.व्यापारिक नए सौदे मिलने से आत्मविश्वास बढेगा।व्यवसायिक नई योजना पर कार्य होगा।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।धनार्जन के नए मार्ग मिलेंगे।

वृश्चिक राशि :- अपने कार्य की सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे।धर्म.कर्म में आस्था बढ़ेगी।राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।विवेक से कार्य करें।

धनु राशि :-.व्यवसायिक सफलता के लिए कार्यस्थल पर देवी का हवन करवाएं आश्चर्यकारक परिणाम मिलेगा।समय का उपयोग करें।जो लोग आप के साथ में हैं,उनका ध्यान रखें।

मकर राशि :-.आलस त्यागें।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।अचानक लाभ के योग हैं।प्रेमप्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।राजनीति में आने का मन है।

कुम्भ राशि :-.नौकरी में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे।संपत्ति के कार्यों में गति आएगी।बेरोजगारी दूर हो सकती है।थकान रहेगी।अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।न्याय पक्ष उत्तम है।

मीन राशि :-अपने व्यवहार में नम्रता लाएं।दिन की उपयोगिता को समझें।यात्रा के योग हैं।पुराने लेनदेन आज पूरे हो सकते हैं।प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *