इंतजार की घड़ियां खत्म ..आज मिलेगा छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री

राजनीति छत्तीसगढ़

      रायपुर राजधानी/ सत्य का सामना

सत्य का सामना/छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 54 सीटो पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद सियासी गलियारों में यह सस्पेंस बना हुआ था जो की आज रविवार को खत्म हो जाएगा….
विधायक दल की नेता का चुनाव करने नियुक्त तीनो प्रर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुनमुंडा जी , सर्वानंद सोनवाल जी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम जी राष्ट्रीय विमान से 9 बजे आयेंगे….

 इन सात नामो में से कोई एक मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी में सात लोगो के नाम प्रमुखता से है :
पूर्व सीएम डा रमन सिंह जी ,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी, ओपी चौधरी जी, विष्णुदेव साय जी,रेणुका सिंह जी, रामविचार नेताम जी, गोमती साय जी इन सातों नामो में से कोई एक मुख्यमंत्री बन सकता हैं..इन्ही नामो में से कोई एक को डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है ..

पर्यवेक्षको के निर्णय का इंतजार रहेगा: माथुर

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जी और सह प्रभारी नितिन नबीन जी शनिवार की रात रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए माथुर जी ने कहा कि हमारे
पर्यवेक्षको के निर्णय का इंतजार रहेगा ..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *