सत्य का सामना/ पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸
🔅दिनांक = 28-नवम्बर-2023
🔅दिन = मंगलवार
🔅संवत् = 2080
🔅मास = मार्गशीर्ष मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 02:05 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 03:00 से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹
मेष राशि :- आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे।आपके पिता को आप पर गर्व होगा।छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने के बारे में सोचेंगे।बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी।आज घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा।जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी।किसी दोस्त से फोन पर लम्बी बात होगी।राम जी के दर्शन करें,रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशि :- घरवालों के सहयोग से आप हर चीज को अच्छे से संभालने में सफल होंगे।आज किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे।कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये अच्छी सलाह लेगा।स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे।दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं,आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।
मिथुन राशि :- आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य में रहेगी।अपने जीवनसाथी से आप कुछ अच्छी बातें शेयर करेंगे।बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं।आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे।कारोबार में आज किसी नये काम की डील होने की सम्भावना बन रही है।राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज के दिन आपको घर पर हवन करना चाहिए,व्यापार में वृद्धि होगी।
कर्क राशि :- आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है।आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करना चाहिए।करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे।कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।जिससे आपको प्रसन्नता होगी।बच्चों का समय आज खेल-कूद में बीतेगा।व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है।गायत्री मंत्र का जप करें,विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि :- आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे।काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है।आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए,इससे आपको काम में सफलता मिलेगी।किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए।सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि :- अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं,तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है।आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।अविवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी।दाम्पत्य रिश्ते पहले कि अपेक्षा और मजबूत होंगे।साथ ही जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे।आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा।राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें,समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।
तुला राशि :- आज आपको अपने काम में सतर्कता बरतनी होगी।व्यवसाय में किसी भी तरह के लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए।अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए।आज का पूरा दिन परिवारवालों के साथ हंसी खुशी बीतेगा।दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे।जरूरतमंद को सवा किलो जौ दान कर दें,व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि :- आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे।जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है।बच्चें घर पर ही खेल कूद में लगे रहेंगे।उनकी शरारतें आपको थोड़ी परेशान कर सकती है।आज पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने वाला है।लवमेंट्स एक दूसरे को उपहार देंगे,जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।परिवार सहित भगवान गणेश की आरती करें,आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
धनु राशि :- आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे।आपको परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे।कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे।कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं,तो आज आपको काफी राहत मिलेगी।हनुमान चालीसा का पाठ करें,स्वास्थय अच्छा बना रहेगा।
मकर राशि :- सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा।आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा।जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी।विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा।करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा।बड़े भाई के सहयोग से आज आप कोई रुका हुआ कार्य घर बैठे पूरा कर लेंगे।प्रोपर्टी लेने का योग बन रहा है।समस्यायों का समाधान होगा।
कुम्भ राशि :- जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।वाहन खरीदने का मन बनायेंगे।आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे,इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या से आज राहत मिलेगी।लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा।समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि :- आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे।आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे।आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा।शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा।करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।जीवनसाथी के सलाह से आज कोई कार्य पूरा करने में सफल होंगे।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपका दिन अच्छा रहे
