horoscope of 30 October: क्या होगी ग्रहों की मनोदशा, क्या कहता है आज का राशिफल

धर्म

आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक = 30–अक्टूबर-2023*
*🔅दिन = सोमवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = कार्तिक मास*
*🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष*
*🔅तिथि= द्वितीय तिथि आज रात्रि 10:23 तक रहेगी*

*आज का राहूकाल:- सुबह 07:30 से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना कर

मेष राशि :- आज आप निवेश संबंधी बड़ा निर्णय ले सकते हैं।कार्यस्‍थल पर सम्‍मान बढ़ेगा।किसी मित्र की बातों से आपको कष्‍ट पहुंच सकता है।आय के साधन बनेंगे।किसी की बातों में न आएं,विवेक से काम लें।आज मन अनिश्चितता बनी रहेगी।वाहन संबंधी दुर्घटना का योग है सावधानी बरतें।

वृषभ राशि :- आज धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सामाजिक मान सम्‍मान बढ़ेगा।परिवार में संतान की सेहत परेशान रख सकती है।तांत्रिक या टोने टोकमें भरोसा करने के बजाय चिकित्‍सक से संपर्क करें।आज मेहनत का फल नहीं मिलेगा।मन परेशान रख सकता है।कारोबार सामान्‍य बना रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन मनोनुकूल फल लेकर आने वाला है।कार्यक्षेत्र में संतोषजनक काम होगा।कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।नई गाड़ी लेने की योजना बन सकती है।संबंधी से मतभेद संभव है।उदर विकार से बेचैनी बनी रहेगी।चिकित्‍सक से मिलकर परामर्श लेना हितकर है।

कर्क राशि :- आज का दिन आप अनमनेपन के शिकार होंगे।किसी काम में पूरा ध्‍यान नहीं लगेगा।निकट संबंधी का आगमन होगा।घर में चहल पहल रहेगी।जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा का योग बन सकता है।कोई निजी उलझन आज सुलझती नजर आएगी।धन का आगमन होगा।कानूनी अड़चन दूर होगी।

सिंह राशि :- आज अपनी कार्यप्रणाली में आमूल चूल परिवर्तन ला सकते हैं।मन की स्थिति उत्‍साहजनक रहेगी।कारोबार मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा।धन खर्च की संभावना है।ऐश्‍वर्य साधनों पर धन खर्च होगा।किसी अजनबी से मिलकर अपनी व्‍यथा न सुनाएं नुकसान ही होगा।वाहन की खरीद करने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि :- आज बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।रोजगार की लंबी तलाश पर आज विराम मिलेगा।घर पर हर्ष का वातावरण रहेगा।निकट संबंधियों से संबंधों में मधुरता आएगी।मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।कारोबार में नुकसान की आशंका है।लेन देन में सावधानी व सजगता जरूरी है।

तुला राशि :- आज दिन की शुरुआत अच्‍छी होगी।कारोबार में सहयोगियों से अनबन संभव है।बिजनेस में नए प्रोजेक्‍ट पर विचार हो सकता है।लंबित योजनाएं आज भी पूरी न हो सकेंगी।मन खिन्‍न रह सकता है।आवेश में आकर कुछ बोलने से बचें।कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज पुरस्‍कार आदि मिल सकता है।सेहत पर ध्‍यान दें।

वृश्चिक राशि :- आज आपका आत्‍मविश्‍वास बीते दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा।पराक्रम भाव में वृद्धि होगी।शत्रुओं की हार होगी।दुष्‍टजनों से हानि संभव है।कर्ज लेना सही अभी सही नहीं है।पुरानी बात को लेकर बखेड़ा करने से बचें।मित्रों से अनबन संभव है।व्‍यर्थ की बातों में आकर विवाद न करें।समझदारी से काम लेना होगा।कानूनी अड़चनें आज दूर होने की संभावना है।

धनु राशि :- रचनात्‍मक कार्य में जुटे रहेंगे।अध्‍ययन अध्‍यापन में रूचि होगी।शिक्षा क्षेत्र के हैं तो आपको आज विशेष लाभ होगा।कोई नौकरी का अवसर भी प्राप्‍त हो सकता है।वाहन भी खरीद सकते हैं।सेहत से जुड़ी पुरानी उलझन आज दूर होगी।वाहन खरीद का योग बन रहा है।संपत्ति विवाद में न पड़ें।निकट संबंधी से संबंध खराब न करें।

मकर राशि :- आज कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है।आज आपको कार्यस्‍थल पर कोई बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है।दिन भर व्‍यस्‍तता रहेगी।सायंकाल में आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।कारोबार संबंधी यात्रा का योग है।जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।निकट संबंधी की बात में आकर आप कुछ गलत फैसला ले सकते हैं।विवेक से काम लें।

कुंभ राशि :- आज आपको कारोबार में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।बहुप्रतीक्षित डील आज पूरी होने की संभावना है।आपको आज अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।धन आगमन के दूसरे साधन मिल सकते हैं।विवाह प्रस्‍ताव उन्‍हें मिल सकता है जो लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत रहे थे।निजी उलझन आज दूर होगी।सेहत परेशान रख सकती है।

मीन राशि :- आज का दिन कुछ अप्रत्‍याशित सुख दिला सकता है।पड़ोसियों से विवाद आज बढ़ सकता है।विवेक से काम लेना हितकर होगा।कारोबार में आज कोई बड़ी डील हो सकती है।प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पठन पाठन में रूचि रखने वालों को आज किसी आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा,जो उनको प्रसन्‍नता दिलवाएगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *