क्या कहती हैँ आपकी राशि कैसा रहेगा आपका भाग्य क्या कहती है ग्रहो की मनोदशा आइये जाने?

धर्म

*आज का पंचांग और राशिफल*
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक = 24–सितम्बर-2023*
*🔅दिन = रविवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = भाद्रपद मास*
*🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष*
*🔅तिथि= नवमी तिथि आज दोपहर 12:18 तक रहेगी*

*आज का राहूकाल:- शाम 04:30 से 06 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

मेष(Aries) –:आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे।

वृषभ (Taurus) –आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी अच्छी स्थिति बनी रहेगी तथा आपको अपने कार्य से लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन (Gemini) –आज आपको अपने कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है।

कर्क (Cancer) – आज आपको कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है । आपके स्वास्थ्य में आज खराबी देखने को मिलेगी । परिवार के सदस्यो में किसी बात को लेकर के आज मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।

सिंह (Leo) –आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी । आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी ।

कन्या (Virgo) –ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शान्ति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी सम्पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी ।

तुला (Libra) –आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा ।

वृश्चिक (Scorpius) –आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।

धनु (Sagittarius) –आपको अपने कार्य को पूरा करने में कठिनाई आ सकती है। आज आपको कार्य के सबंध में कहीं आना-जाना पड़ सकता है।

मकर (Capricornus) –आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।

कुम्भ (Aquarius) –आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा । आपको अपने भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे । आपको अपने मित्र एवं परिवार का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।

मीन (Pisces) –आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *