*बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) लंबे इंतजार के बाद कल यानी 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर काफी बज बना हुआ था। जिसका असर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की कमाई पर देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की कमाई को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने लगी है। तो चलिए जानते है अमीषा पटेल और सनी देओल की ‘गदर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। गदर2 ने करीब 45 करोड़ पूरे भारत मे कमाये है वही पूरी दुनियाभर में इसकी कमाई करीब 25 करोड़ बताई जा रही है सब मिलाकर कुल कमाई लगभग 70 करोड़ की है
आपको बता दें कि गदर 2 को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसमें सनी देओल के साथ अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म की कहानी भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. अनिल शर्मा ने इसे बेहतरीन बनाने के लिए ज्यादातर सीन रियल शूट की है
कैसी है फ़िल्म गदर 2
एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा है, ‘इस बार सनी हैंडपंप उखाड़ते नहीं है बस देखते हैं और पाकिस्तानी दुश्मनों के पसीने छूट जाते हैं. गदर एक इमोशन है और गदर 2 देखते हुए ये बात अच्छे से महसूस होती है. जब तारा सिंह पाकिस्तान में दुश्मनों का बैंड बजाता है और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है तो पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठता है.’ हिंदुस्तान जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा……
