Mumbai Breaking : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दुनियां को कहाँ अलविदा, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, तीन सौ से अधिक फिल्मों में किया था काम..

इंटरटेनमेंट

मुंबई /डिजिटल डेस्क /बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 24 नवंबर को 89 साल के धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली और इसी के साथ पूरा बॉलीवुड और समूचा देश उनके लिए जैसे रो पड़ा है। पिछले कई दिनों से जिंदगी की जंग लड़ते हुए धर्मेंद्र ने आज हार मान ली। हेमा मालिनी से लेकर ईशा देओल तक विले पार्ले पवनहंस, श्मशान घाट पर नजर आईं।

 

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरे हम भी तेरे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया।उनको प्रसिद्धि “आई मिलन की बेला” फूल और पत्थर ” आई दिन बहार के जैसे फिल्मों से मिली। इन फिल्मों से धर्मेंद्र बॉलीवुड में स्टार बन गए और “सीता और गीता ” राजा जानी ” यादो की बारात “, शोले ” प्रतिज्ञा ” चरस ” धर्मवीर “, हुकूमत ” आँखे ” जैसी फिल्मों से हीमैन की संज्ञा मिली।

 

 

हाल के समय के फिल्मों में दिखाया दम

” प्यार किया तो डरना क्या “, “ये दिल्लगी ” जानी गद्दार “, यमला पगला दीवाना, “रॉकी और रानी के प्रेम कहानी ” जैसे फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *