कोरबा /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / मशहूर हरियाणवी डांसर, अभिनेत्री सपना चौधरी का कोरबा में कार्यक्रम आयोजित था, शो करने के बाद जब सपना अपने होटल में आराम कर रही थी तब तीन से चार आपराधिक तत्व के लोगो ने उनके रूम में जाकर गाली गलौच की एवं जान से मारने की धमकी दी, आनन फानन में सपना ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी बताई….

सपना चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार उनकी टीम के साथ भी मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई उन्होंने कहा की होटल के मालिक करणदीप सिंह और पुलिस अगर मौक़े पे नहीं पहुँचती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी, आरोपियों के खिलाफ होटल मालिक करणदीप ने कोतवाली में मामला दर्ज करवाया हैँ….

आरोपियों ने रिसॉर्ट में की तोड़फोड़
इस पूरी घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने कार्यक्रम के पैसों को लेकर विवाद किया, गाली-गलौच और तोड़फोड़ की. यहां तक कि सीसीटीवी का DVR लेकर 10,000 रुपये नकद भी लूट लिए. करणदीप ने बताया कि इस घटना में उनके भाई और स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई और करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जब्त
पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली ही और मामले क जांच शुरू कर दी है, जिसमें कुछ लोगों के स्पष्ट रूप से दिखने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अब देखना होगा कि ऊर्जा नगरी में सपना चौधरी से जुड़ा ये विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है..
