आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक = 11 – अगस्त- 2025
दिन = सोमवार
संवत् = 2082
मास = भाद्रपद मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= द्वितीय तिथि आज सुबह 10 : 34 तक रहेगी
मेष राशि :- आज कई समस्याओं और मतभेदों का आमना सामना करना पड़ सकता है।आज जितना हो सके विवाद से बचें।साथ ही आज अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करे।
वृषभ राशि :- आज दिन काफी व्यस्त और खुशहाल दोनों ही रहने वाला है। साथ ही आज आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं।इतना ही नहीं आज आपके द्वारा की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी।आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि :- आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है।आपको सलाह है कि आज व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें।साथ ही अजनबियों से सावधान रहें।व्यापार में नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि :- आज संतान सुख प्राप्त हो सकता है।हालांकि,आज मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा।आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
सिंह राशि :- नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा।कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी।साथ ही आज आपके नए कामों की शुरुआत संभव है।
कन्या राशि :- आज कोई काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करने की जरूरत है।आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।अपने खानपान की आदतों पर काबू रखें।
तुला राशि :- आज किसी नई योजना पर विचारमग्न रहने वाले हैं।साथ ही आज आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि :- आज अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा।साथ ही अपना व्यवहार भी पॉजिटिव रखें।आज परिवार में आपकी किसी जिद्द को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
धनु राशि :- आज आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें।आज आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे।आज नौकरीपेशा जातकों को किसी काम का तनाव हो सकता है।
मकर राशि :- राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है,आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
कुंभ राशि :- आज अपने कार्यों को समय से पूरा करने की जरूरत है।साथ ही आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।आज सेहत के कारण थोड़ा परेशानी हो सकती है।
मीन राशि :- नौकरी का वातावरण सुखद रहने वाला है।आपको सलाह है कि असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें।परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।उनके पास बैठकर बातचीत करके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें।
