उत्तराखंड : उत्तराकाशी के धराली गांव में बादल फटने से मचा कोहराम, जान माल को हुआ काफ़ी नुकसान, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ले रहे पल पल की अपडेट…..

उत्तराखंड

उत्तराखंड : उत्तराकाशी के धराली गांव में बादल फटने से जान माल को काफ़ी नुकसान पहुंचा है चारो और तबाही ही तबाही है, गांव में लोगो के घर, मकान, दुकान सब बह गए है। हालत की गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से पल पल की अपडेट ले रहे है, सीएम धामी ने ने बताया की, जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, NDRF और SDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है…..

 

 भारी नुकसान हुआ, कई लोगों की जान गई

खबर लिखे जाने तक 10 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है और 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बादल फटने की घटना के तमाम वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें भयावह हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

 पीएम मोदी ने बादल फटने पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *