राजकोट में आज दी जाएगी पूर्व सीएम को अंतिम विदाई, गृहमंत्री अमित शाह अंतिम संस्कार में होंगे शामिल….

गुजरात

राजकोट/ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम दर्शन और दाह संस्कार राजकोट शहर में होगा. 12 जून 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस भयावह हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई थी. रूपाणी भी इसी विमान में सवार थे..

रविवार को गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान सुबह 11:10 बजे हो गया और उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है. उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही राजकोट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा…

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार्टड प्लेन से उनके शव को राजकोट भेजा जाएगा. चूंकि उनके अंतिम दर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *