नई दिल्ली/सत्य का सामना/ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन नारी सशक्तिकरण की राष्ट्रीय चेयरमैन सुश्री किरण अगवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने 12 जून 2025 को राजस्थान बाबा श्याम की नगरी खाटू में आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय द्वितीय अग्रविभूति अलकरण समारोह में आने का निमंत्रण दिया । सीएम सुश्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम के लिए किरण अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली रोड, श्याम अर्पण छत्तीसगढ़ भवन , खाटू श्याम जी के सभागार में होगा..

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राज मित्तल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह आयोजन अग्र समाज का विश्व में भव्य और दिव्य रूप से श्याम अर्पण छत्तीसगढ़ भवन, कोतवाली रोड, खाटू श्याम के सभागार में आयोजित किया जाएगा…
36 अग्र विभूतियों का होगा सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 12 जून 2025 के लिये निर्धारित 36 विषयों / क्षेत्रों की सूची जो इस प्रकार है
————————————-
1. अग्रश्री बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार- बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी को उत्कृष्ट कार्यो के लिए (समाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, व्यापार एवं उद्योग) में सक्रिय योगदान के लिए –
2. अग्रश्री उद्यमी पुरस्कार- उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर –
3. अग्रश्री महिला उद्यमी पुरस्कार- राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में महिला उद्यमी द्वारा परचम लहराने पर –
4. अग्रश्री युवा उद्यमी पुरस्कार- राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग के क्षेत्र में परचम लहराने वाले 45 वर्ष तक के अग्रवशी युवाओं को –
5. अग्रश्री गौरव पुरस्कार – यूपीएससी में चयन पर अग्रकुल के उत्कृष्ट को –
6. अग्रश्री महिला रत्न पुरस्कार – विधि एवं न्याय के क्षेत्र में न्यायिक सेवाए एवं अधिवक्ता के रूप में सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सेवाएं देने वाली महिलाओं को –
7. खाटू श्याम भक्ति सम्मान पुरस्कार- 1000 किलोमीटर या अधिक की पदयात्रा कर बाबा खाटूश्याम के चरणों में निशान अर्पित करने वाले पैदल यात्री को –
8. अग्रश्री शिरोमणि पुरस्कार- समाज सेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यंत काम करने पर – (इस पुरस्कार के लिए अवधि सीमा का बंधन नहीं है)
9. अग्रश्री अलंकरण पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रकाशन, पत्रिका, खोजी पत्रकारिता या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए –
10. अग्रश्री श्याम सेवक पुरस्कार- श्री श्याम बाबा के अनन्य भक्त शिरोमणि को –
11. अग्रश्री भामाशाह पुरस्कार – अस्पताल, धर्मशाला एवं शिक्षण संस्थान सेवा भाव के उदेश से निर्माण एवं पूर्ण होने पर –
12. अग्रश्री गौ सेवा पुरस्कार- गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर –
13. अग्रश्री पर्यावरणविद पुरस्कार – पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर –
14. अग्रश्री जीनियस पुरस्कार – शिक्षा या समकक्ष क्षेत्र गोल्ड मेडलिस्ट-
15. अग्रश्री शिक्षा भूषण पुरस्कार – CBSE/ISC में श्रेष्ठ को –
16. अग्र रत्न पुरस्कार- राजनैतिक क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने पर –
17. अग्रश्री दूत पुरस्कार भगवान अग्रसेन जी के मंदिर निर्माण एवं मूर्ति स्थपना हेतु संस्था, परिवार या व्यक्तिगत –
18. श्री अग्रसेन माधवी पुरस्कार – महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर –
19. अग्रश्री सेवा दूत पुरस्कार- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों पर –
20. प्रयागराज महाकुम्भ उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार – वर्ष 2025 के प्रयागराज महा कुम्भ में अग्रवाल समाज की संस्था या व्यक्तियों द्वारा आगुंतक श्रद्धालुओं के लिए किये जाने वाले उत्कृष्ट सेवा के कार्य हेतु –
21. अग्रश्री अप्रवासी भारतीय गौरव पुरस्कार- भारत से बाहर विदेशों में रहकर या बिदेशो में रचनात्मक शिक्षा, धार्मिक एवं अन्य समाज के कामों को सक्रियता से गति देने वाले लोगों के लिए –
22. अग्रश्री बाल गौरव पुरस्कार- अग्रकुल के बच्चों में छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु-
23. अग्रश्री संस्था पुरस्कार- उत्कृष्ट कार्यो एवं सक्रियता से अग्रवाल संस्था के रूप में समाजिक कार्यो को कर अपनी पहचान बनाने पर –
24. अग्रश्री धनवंतरी पुरस्कार- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओं के लिए –
25. अग्रश्री खेल रत्न पुरस्कार- खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सफलता अर्जित करने पर –
26. अग्रश्री विलक्षण प्रतिभा पुरस्कार- अग्रकुल के बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा प्रदर्शन या राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त को –
27. अग्रश्री दिव्यांग सेवा पुरस्कार: सर्व वर्ग के दिव्यांगों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को –
28. अग्रश्री रक्त वीर पुरस्कार- रक्तदान के क्षेत्र में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तबीर एवं समाजिक संस्थाओ को –
29. अग्रश्री लाला लाजपत राय पुरस्कार – सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी पहचान स्थापित करने वाले सदस्य एवं संस्था को –
30. अग्र शिक्षा अलंकरण पुरस्कार – JEE/ NEET/ CAT या समकक्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अग्रकुल के प्रतिभावान बच्चो के लिए –
31. अग्रश्री श्रेष्ठ पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर विगत 10 वर्षो से वैवाहिक परिचय सम्मेलनों का सफल आयोजन कर अग्रणी भूमिका निभाने वाली सामाजिक संस्थाओ को –
32. अग्रश्री विज्ञान रत्न पुरस्कार- विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सफ़लता अर्जित करने वाले समाज के सदस्य को –
33. सेठ जमना लाल बजाज पुरस्कार – राजस्थानी भाषा को आठवीं सूची में शामिल करवाने एवं राजस्थानी धरोहर के उत्थान हेतु सतत प्रयासरत राष्ट्रीय स्तर की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था या व्यक्तियों को –
34. अंतर्राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अग्र कुल के प्रतिभावान बच्चो द्वारा खेल कूद में पुरस्कार अर्जित करने पर –
35. अग्रश्री साहित्य पुरस्कार – साहित्य, कविता, लेखनी की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उत्कृष्ट समाज सेवी को –
36. अग्रश्री संस्कृति दूत पुरस्कार: संगीत, कला, नृत्य एवं संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन –