फलों से तौल कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव का आत्मीय स्वागत, शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल

रायपुर राजधानी

राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/ प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पे टर्निंग प्वाइंट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फलों से तौल कर उनका आत्मीय स्वागत किया….

 

फोटो: नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव का स्वागत करते कार्यकर्ता

 

भारतीय जनता पार्टी ने निगम, मंडल आयोग की नियुक्तियां कर दी है जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए गए है बाकी नियुक्तियां अभी शेष है ..

 

बता दे कि संजय श्रीवास्तव पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति रह चुके है और संगठन से मिले कार्यों को उन्होंने बखूबी अंजाम दिया है , विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के प्रभारी नियुक्त किए गए थे जहां संभाग में 14 में से 14 सीट जीतने में सफलता हासिल हुई थी , ऐसे में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पे कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *