सुकमा /छतीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. गोगुंडा की पहाड़ी पर उपमपल्ली में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों का सामना कर रहे हैं. 30 से 40 की संख्या में सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों के होने की संभावना जताई गई है. मुठभेड़ में जवानों ने 16 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. और चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, मुठभेड़ में दो जवान को हल्की चोट आई हैं…

जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना पर 28 मार्च डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए थे. अभियान के दौरान आज शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मुठभेड़ हो गई. गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका गूंज गया. इस बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ होती रही. मुठभेड़ स्थल व आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है. मुठभेड़ में जवानों ने करीब 16 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. मुठभेड़ में दो जवान को मामूली चोट आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सल समस्याओं को हल करने का लक्ष्य है करीब अब तक 2600 नक्सली आत्मसमर्पण, पकड़े और मारे जा चुके है, हमारी सरकार द्वारा उन्हे समाज की मुख्यधारा में रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा…..
