सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक = 26-मार्च-2025
दिन = बुधवार
संवत् = 2081
मास = चैत्र मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= द्वादशी तिथि आज सम्पूर्ण दिन तक रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 12 : 00 से 01 :30 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आपका दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।आज का दिन आपके लिए लाभदायक है।व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है।धन लाभ की भी संभावना है।
वृषभ राशि :- आज आपका जीवन साथी के साथ तालमेल बना रहेगा।उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें।शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।व्यापार में विघ्न की संभावना है।आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
मिथुन राशि :- आज अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।स्वास्थ्य भी संभालें।सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें।मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
कर्क राशि :- समय से पहले आपका कोई भी काम नही बनेगा।अपनी बारी का इंतजार करें।भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा।सेहत खराब हो सकती है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।साथ-साथ धन लाभ भी होगा,जो आपकी चिंता को कम कर देगा।
सिंह राशि :- संतों के दर्शन से लाभ होगा।दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे।गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।स्वभाव में उग्रता रहेगी,इसलिए वाणी पर संयम रखें।प्रवास या पर्यटन का योग है।
कन्या राशि :- आज भावुकता अधिक रहेगी।विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि :- पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद से बचना चाहिए।माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है।मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि :- आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी।घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी।मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।
धनु राशि :- आज आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।नकारात्मक विचार मन में न आने दें।खान-पान में भी संयम बरतें।वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मकर राशि :- आज दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे।आज का दिन शुभफलदायक है।नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि :- आज मेहनत का फल मिलेगा।कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं,इसका ध्यान रखें।कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें।मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी।शारीरिक स्वास्थ्य संभालें।धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।
मीन राशि :- अनजान लोगों पर भरोसा न करें।अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे।बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा।नए मित्र भी बन सकते हैं।व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा।धन खर्च हो सकता है।
*आपका दिन मंगलमय हो*